लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष खीरी के नेतृत्व में दिनांक 21.01.2026 दिन बुधवार को थाना खीरी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत 1.मु0अ0सं0 49/2026 धारा 109(1)/115(2)/190/191(2)/191(3) बीएनएस व 3/25 आर्मस एक्ट व 2.मु0अ0सं0 07/2026 धारा 305(ए)/331(4)/317(2) बीएनएस व 3.मु0अ0सं0 14/2026 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित संगीन अपराध (जान से मारने की नियत से फायर कर लूट व चोरी जैसे जघन्य अपराध) कारित करने वाली घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 04 नफर वांछित अभियुक्तों 1. पंकज पुत्र माताप्रसाद निवासी ग्राम बेलवा डिंगरा थाना लहरपुर जनपद सीतापुर 2.सुरेन्द्र कुमार उर्फ कल्लू पुत्र सोबरनलाल निवासी ग्राम देवीसहायपुरवा मजरा मंझरा गोढी थाना शारदानगर जनपद लखीमपुर खीरी 3.सरवन पुत्र दीनबन्धू निवासी ग्राम लोनियपुरवा मजरा अशोगापुर थाना व जिला खीरी 4.भानू सिंह पुत्र भगवानबक्श सिंह निवासी ग्राम चाऊपुर पड़री थाना व जिला खीरी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 03 अदद अवैध तंमचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व 02 अदद पायल सफेद धातु, 01 अदद सिक्का सफेद धातु व कुल 8400/- रूपये तथा घटना के दौरान प्रयुक्त कार संख्या UP32JE5609 (डिजायर) बरामद हुई। बरामद कार को कब्जे में लेकर अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
उ0नि गौरव कुमार,उ0नि0 राहुल कुमार,हे0का0 कृष्ण कुमार शर्मा,का0 सुधीर कुमार,का0 आशीष यादव,का0 गंगादीन थाना व जिला खीरी रहे।
लखीमपुर खीरी : थाना खीरी पुलिस द्वारा लूट,चोरी व जान से मारने की नियत से फायर करने की घटनाओं का सफल अनावरण कर विभिन्न अभियोगो से संबंधित 04 नफर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
