लखीमपुर खीरी : थाना ईसानगर पुलिस द्वारा 38 गौवंश, 04 अदद ट्रैक्टर-ट्राली व एक कार के साथ 12 नफर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी : ( द दस्तक 24 न्यूज ) पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी धौरहरा के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष ईसानगर निर्मल तिवारी के नेतृत्व में दिनांक 18.01.2026 दिन रविवार को थाना ईसानगर पुलिस द्वारा ग्राम इमलिया चौराहे से आगे सिसैया मार्ग पर पशु तस्करी करते हुये 12 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के कब्जे से 38 गौवंश व 04 अदद ट्रैक्टर ट्राली व 01 अदद अल्टो कार बरामद हुई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना ईसानगर पर मु0अ0सं0 26/2026 धारा 5(A)/8 गौवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत करते हुए गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों में 1.रामबक्श पुत्र प्रेमी निवासी बेहडा H/O कोडेहरा थाना लहरपुर जनपद सीतापुर 2.अवधेश कुमार पुत्र त्रिभुवन लाल निवासी बेहडा कोडेहरा थाना लहरपुर जनपद सीतापुर 3.हरिवंश लाल पुत्र पुत्तीलाल निवासी बेहडा कोडेहरा थाना लहरपुर जनपद सीतापुर 4.सदानन्द पुत्र रामखेलावन निवासी बेहडा कोडेहरा थाना लहरपुर जनपद सीतापुर 5.आशीष मिश्रा पुत्र दिनेश कुमार मिश्रा निवासी बेहडा कोडेहरा थाना लहरपुर जनपद सीतापुर 6.अपनेश कुमार पुत्र त्रिभुवन लाल वर्मा निवासी बेहडा कोडेहरा थाना लहरपुर जनपद सीतापुर 7.हरेराम पुत्र शंकर रैदास निवासी बेहडा कोडेहरा थाना लहरपुर जनपद सीतापुर 8.कमल किशोर पुत्र लल्ला नि० बेहडा कोडेहरा थाना लहरपुर जनपद सीतापुर 9.प्रदीप वर्मा पुत्र अर्जुन लाल नि० ओझियापुर थाना हरगांव जनपद सीतापुर 10.पंकज पुत्र रामखेलावन निवासी बेहडा कोडेहरा थाना लहरपुर जनपद सीतापुर 11.हिमांशू राजवंशी पुत्र शिव कुमार नि० तकिया सुल्तानपुर थाना हरगांव जनपद सीतापुर 12.धनंजय पुत्र रामखेलावन नि० तकिया सुल्तानपुर थाना हरगांव जनपद सीतापुर शामिल रहे।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष निर्मल तिवारी,उ0नि0 श्री अनिल कुमार वर्मा,हे0का0 सुनील कुमार,का0 शिव कुमार,का0 दिनेश कुमार,का0 पिन्टू वर्मा,का0 शिवम कुमार,का0 जितेन्द्र कुमार,का0 सोनवीर सिंह,का0 भूपेन्द्र सिंह थाना ईसानगर जनपद खीरी रहे।