गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने 14 फरवरी 2019 को शहीद हुए जवानों को याद किया और वैलेंटाइन डे को ब्लैक डे के रूप में मनाया। इस अवसर पर बजरंग दल के पदाधिकारियों ने अपने कार्यकर्ताओं संग वीर अब्दुल शहीद स्मारक पर पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। सभा के दौरान शहीदों को माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए वैलेंटाइन डे का बहिष्कार करने का संकल्प भी लिया गया। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश कनौजिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पुलवामा के बलिदानियों का त्याग व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों के राष्ट्र के प्रति समर्पण की सराहना की। शहीदों की आत्मशांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। उन्होंने युवाओं से वैलेंटाइन डे का बहिष्कार करने की अपील की। उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं बताया, बल्कि एक विदेशी उत्सव करार दिया जो केवल व्यापारिक लाभ के लिए थोपा गया है और युवा पीढ़ी को नैतिक मूल्यों से भटका रहा है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने पार्कों, मॉल, रेस्टोरेंट सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कड़ी निगरानी रखी, ताकि मर्यादा के विरुद्ध होने वाली गतिविधियों को रोका जा सके।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनुज वर्मा, जिला संयोजक ठाकुर पंकज सिंह, नगर अध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष सोनू बजरंगी, मंडल अध्यक्ष गोल्ड मिश्रा, अनिकेत, बंटी लाला, प्रसून मिश्रा, सनी मिश्रा, लालता प्रसाद, नितिन कुमार, विपिन कुमार, अंकित कुमार, विकास कनौजिया, अभिषेक, विक्रम सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
