गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष हैदराबाद के नेतृत्व में दिनांक 30.01.2026 दिन शुक्रवार को थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा, मु0अ0सं0 17/2026 धारा 127(2)/309(6)/324(4) बीएनएस से संबंधित दिनांक 19.01.2026 को गोला–बाकेगंज रोड पर व्यापारी से लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले 05 नफर अभियुक्तों 1.अंकित गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता निवासी मो0 सर्वोदय नगर थाना गोला जनपद खीरी 2 हरिओम गुप्ता पुत्र रामसागर निवासी कस्बा व थाना मैगलगंज जनपद खीरी हाल पता 206/4 शास्त्री नगर थाना नौचन्दी जनपद मेरठ 3.आकाश वाल्मिकी पुत्र ओमपाल निवासी रुकनपुर थाना भावनपुर जनपद मेरठ 4.विकास उर्फ लालू कसाना पुत्र गजेन्द्र निवासी जन्देडी थाना मवाना जनपद मेरठ 5.अमान पुत्र जरीफ निवासी ग्राम नंगली साधारणपुर थाना इंचोली जनपद मेरठ को घटना में प्रयुक्त की गयी कार मारुती एस प्रेसो कार संख्या HR38AD9696 सहित घटना में लूटे गए रुपयो में से एक लाख नौ हजार आठ सौ रुपए व दुकान के नगद कूपन एंव घटना करने में प्रयोग किये गए डन्डो एंव एक तमंचा 315 बोर व दो कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 सन्तपाल सिंह राठौर,उ0नि0 हेमन्त कटियार,उ0नि0 जयनरायण यादव,हे0का0 दीपक वर्मा,का0 नीरज कुमार,का0 आकाश यादव,का0 प्रेमशंकर,का0 रवि कुमार,का0 धर्मेन्द्र कुमार थाना हैदराबाद खीरी रहे।
