गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष हैदराबाद के नेतृत्व में दिनांक 16.11.2025 दिन रविवार को थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 379/2025 धारा 305(C)/331(4) बीएनएस से संबंधित डीजल चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 04 नफर अभियुक्तों 1.मुकेश सिह पुत्र कृष्ण पाल सिह उर्फ प्रेमपाल सिह निवासी ग्राम भटपुरा रसूलपुर थाना सिंधौली जनपद शाँहजहापुर 2.रोहित कुमार पुत्र सुभाष निवासी ग्राम बरगदिया नरायनपुर थाना मोहम्मदी 3.जावेद बेग पुत्र कल्लू बेग निवासी ग्राम अमीरनगर (बरातीलाल) चौराहा थाना मोहम्मदी जनपद खीरी 4.कौशल पाण्डेय पुत्र तुलाराम पाण्डेय निवासी भीखमपुर थाना मितौली जनपद खीरी को 02 अदद तमन्चा 315 बोर, 05 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 02 अदद चार पहिया वाहन होण्डा सिविक व फोक्स वैगन, 06 अदद कैन खाली, 03 अदद कैन भरी हुई डीजल (प्रत्येक 50 लीटर), 01 अदद प्लास्टिक का ड्रम 200 ली0 भरा हुआ कुल 350 लीटर डीजल, 01 अदद ड्रम लोहे का खाली, 01 अदद तेल कीप, 02 रबड, 02 तेल नापने के लीटर तथा कुल 5600/- रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 हेमन्त कटियार,हे0का0 संजीव यादव, हे0क0 दीपक वर्मा,का0 धर्मेन्द्र,का0 रवि,का0 विपिन कुमार,का0 आकाश यादव,का0 नीरज कुमार,म0का0 ऋतु शर्मा थाना हैदराबाद जनपद खीरी रहे।
