लखीमपुर खीरी : प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सीएचसी बिजुआ में स्वास्थ्य शिविर का हुआ शुभारम्भ

गोला गोकर्णनाथ – जिला संगठन के निर्देशानुसार मण्डल बिजुआ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुआ पर बुधवार को विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता,जननायक,यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन ”सेवा दिवस” के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख बिजुआ श्रीमती नेहा राज जी व मण्डल अध्यक्ष बिजुआ धीरेन्द्र सिंह जी ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। CHC अधीक्षक डॉ सुभाष जी ने सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया।शिविर में मरीजों की जांच कर उपचार किया गया।70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड आवेदन किया गया।वृद्ध जनों को छड़ी व मरीजों को फल वितरण किया गया इस दौरान प्रधानमंत्री जी का लाइव सम्बोधन भी सुना गया।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वीरेन्द्र भूषण राज,जिला सहसंयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ अनूप मिश्रा,जिलामंत्री महिला मोर्चा गंगादेवी,महिला मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष मंजू मिश्रा,मण्डल उपाध्यक्ष रमेश वर्मा,हर्षदीप सिंह,नीलेश सिंह,मण्डल महामंत्री आदित्य मोहन शुक्ला,सतीश गौतम,मण्डल मंत्री सतीश सिंह,राजेश्वरी,मण्डल कोषाध्यक्ष राजेश राठौर,पूर्व मण्डल महामंत्री/डायरेक्टर गन्ना समिति भीरा अनिल दीक्षित,पूर्व मण्डल महामंत्री सुत्तन अवस्थी,शक्ति केंद्र संयोजक राजीव मिश्रा,मोहित तिवारी,स्वामी दयाल,बूथ अध्यक्ष अवधेश मिश्रा,शारदा प्रसाद,श्रीकांत दीक्षित,ग्राम प्रधान बेलहा सिकटिहा नेपाली राज,मालपुर प्रधान जयपाल गौतम,प्रधान रामनगर कलाँ महेश सिंह,प्रधान फुटहा अहिबरन सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी व मातृ शक्ति उपस्थित रही।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता