गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर सम्पूर्ण भारतवर्ष में आयोजित हो रहे विराट हिन्दू सम्मेलनों की श्रृंखला के अंतर्गत गोला नगर में भी 12 विराट सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में रविवार को पंजाबी कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में आमंत्रण पत्र वितरण एवं अक्षत पूजन कार्यक्रम का विधिवत आयोजन संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं अक्षत पूजन के साथ हुआ, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं राष्ट्रभाव से ओतप्रोत हो गया। इस अवसर पर नगर संघ चालक श्री कौशल जी, नगर कार्यवाह श्री महेन्द्र पाठक, जिला कार्यवाह श्री विवेक, गोला विधायक श्री अमन गिरी जी सहित नगर के सैकड़ों गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, मातृशक्ति, युवा वर्ग एवं स्वयंसेवकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर कार्यवाह श्री महेन्द्र पाठक ने कहा कि आरएसएस का शताब्दी वर्ष राष्ट्र, संस्कृति और समाज के पुनर्जागरण का महत्वपूर्ण अवसर है। विराट हिन्दू सम्मेलन समाज को संगठित कर सनातन मूल्यों, सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रीय एकता को सशक्त करने का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि नगर के सभी स्वयंसेवक अक्षत एवं निमंत्रण पत्र लेकर बस्ती-बस्ती संपर्क करेंगे। साथ ही पोस्टर, होल्डिंग सहित अन्य माध्यमों से व्यापक जनसंपर्क किया जाएगा। सम्मेलन से पूर्व दो-तीन दिन पहले पदयात्रा भी निकाली जाएगी। उन्होंने समस्त हिन्दू समाज एवं नगर के गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आग्रह किया। विराट हिन्दू सम्मेलन का पहला कार्यक्रम 4 जनवरी को सायं 3 बजे, शहनाई गेस्ट हाउस, लखीमपुर रोड, गोला में आयोजित किया जाएगा।
लखीमपुर खीरी : विराट हिंदू सम्मेलन श्रृंखला का भव्य शुभारंभ, आरएसएस शताब्दी वर्ष पर गोला नगर में होंगे 12 विराट हिंदू सम्मेलन
