लखीमपुर खीरी : ( द दस्तक 24 न्यूज ) पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना गोला अम्बर सिंह के नेतृत्व में दिनांक 29.11.2025 दिन शनिवार को थाना गोला पुलिस द्वारा मु0स0 3502/2025 धारा 26 एफ0 एक्ट में वारण्टी अभियुक्त पंकज पुत्र रामेश्वर नि0 पुर्नभूग्रन्ट थाना गोला जनपद खीरी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सुनील कुमार,का0 अनुज कुमार थाना गोला जनपद खीरी शामिल रहे।
लखीमपुर खीरी : थाना गोला पुलिस द्वारा नफर वारण्टी अभियुक्त पंकज पुत्र रामेश्वर को गोला पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार
