गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) पुलिस अधीक्षक खीरी डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक गोला अम्बर सिंह के नेतृत्व में दिनांक 21.02.2026 दिन शनिवार को थाना गोला पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 65/2026 धारा 109(1) बीएनएस में वांछित 02 नफर अभियुक्तों प्रशान्त वर्मा पुत्र सर्वेश कुमार निवासी ग्राम हैदराबाद थाना हैदराबाद जनपद खीरी, प्रशान्त कमल पुत्र दिनेश कुमार निवासी ग्राम हेमपुर थाना हैदराबाद जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 03 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 योगेश कुमार, उ0नि0 श्री युवराज बाल्यान,का0 शिवकुमार,का0 अवनीश मौर्य,का0 गौतम कुमार रहे।
लखीमपुर खीरी : गोला पुलिस ने 02 नफर वांछित अभियुक्तों को अवैध तमंचा-कारतूस सहित किया गिरफ्तार
