लखीमपुर खीरी : गोला विधायक ने धरनास्थल पर पहुंचकर की दिव्यागजनों से वार्ता,सभी मांगों को पूरा करने को लेकर दिया आश्वासन

गोला गोकर्णनाथ – सदर चौराहा स्थित इंदिरा गांधी पार्क में विगत दिनों से चल रहें भारतीय दिव्यांग यूनियन के धरना प्रदर्शन मे भारतीय दिव्यांग यूनियन के तहसील अध्यक्ष विकाश कुमार के नेतृत्व में दिव्यागजन अपनी समस्याओं की मांगों को लेकर काफी दिनों से धरने पर बैठे हैं शनिवार को गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने धरनास्थल पर पहुंचकर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू संग उपस्थित दिव्यांगजन लोगो से वार्ता कर उन्हे सांत्वना देते हुए उनकी हर संभव मांगों को पूरा करने को लेकर आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों से वार्ता भी की हालांकि दियांगजनो की कुछ मांगे मान ली गई है फिलहाल धरने को एक महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले भी स्थानीय प्रशासन की ओर से एसडीएम ने धरनास्थल का दौरा किया था और धरनास्थल पर मौजूद लोगों को एसडीएम ने उच्चाधिकारियों से वार्ता का आश्वासन भी दिया था।इस अवसर पर गोला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू,विधायक प्रतिनिधि जवाहर वर्मा सहित गोला नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहें।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता