गोला गोकर्णनाथ,(द दस्तक 24 न्यूज़) गोला विधायक अमन गिरी ने दीपावाली पर्व की सभी इष्ट मित्रों साथियों शुभचिंतकों को बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएं दी।गोला विधायक अमन गिरी ने कहा कि दीपावली पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक पर्व है जो हमें अच्छाई सत्य और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है गोला विधायक ने सभी से अपील की कि सभी लोग घर आंगन के साथ-साथ दिलों में भी प्रेम सौहार्द और एकता के दीप जलाएं ताकि समाज में खुशहाली और भाईचारा बना रहे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा की जिसमें उन्होंने गोला विधानसभा के सभी निवासियों के लिए मंगलमय दीपोत्सव की कामना की और सभी के जीवन में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना की। गोला के भोला सभी के घर आंगन में सुख समृद्धि और शांति लाए और जीवन में खुशियों की ज्योति सदैव प्रज्वलित रहे। हर्ष,उल्लास, प्रकाश खुशियों का त्यौहार दीपावली पर्व की पुनः सभी को हार्दिक शुभकामनाए देते हुए बधाई दी और कहा सभी स्वस्थ रहें सानंद रहें आप सभी के परिवार मे भगवान गणेश माँ लक्ष्मी का वास हो सबका मंगल हो यही मेरी प्रार्थना है।
लखीमपुर खीरी : गोला विधायक अमन गिरी ने दीपावाली पर्व की समस्त क्षेत्रवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
