गोला गोकर्णनाथ – बुधवार को गोला विधायक अमन गिरी ने बिजुआ ब्लॉक के बेचपुरवा गांव पहुंचे और शारदा नदी कटान प्रभावित क्षेत्र का बारिश में दौरा किया जहां विधायक अमन गिरी ने ग्रामीणों से बात कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी ग्रामीणों ने बताया लखीमपुर जिले में शारदा नदी के कटान से किसानों की कृषि भूमि लगातार नदी में समाती जा रही है शारदा नदी इस समय उफान पर है इससे आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले किसानों और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जो किसानों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है बिजुआ ब्लॉक के ग्राम बेचेपुरवा में नदी तेजी से कटान कर रही है। गोला विधायक अमन गिरी ने नदी कटान प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों को आश्वासन दिया नदी कटान को रोकने के लिए शीघ्र ही कार्य शुरू किया जाएगा इसके लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आदेशित भी किया कि जल्द से जल्द नदी कटान को रोकने के लिए समुचित व्यवस्था की जाए वही ग्रामीणों ने इस खुशी को सुनते ही विधायक अमन गिरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा आप बारिश में आकर हम सभी ग्रामीणों की समस्याओ को सुना इससे हम सभी ग्रामीणों की आधी समस्याएं आपके सुनने से कम हो गई इसके लिए सभी ग्रामवासियों ने विधायक का धन्यवाद किया।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
लखीमपुर खीरी : गोला विधायक अमन गिरी ने शारदा नदी कटान प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण
