गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) शनिवार को गोला गोकर्णनाथ में राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के तीन किसानों ने बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड गेट पर नाई से बाल मुड़वा कर अनोखा विरोध प्रदर्शन कर गन्ना भुगतान की मांग की। संगठन से संबंद्ध काफी संख्या में किसान झंडा लेकर बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल के गन्ना गेट पर पहुंचे और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्री कृष्ण वर्मा सहित उनकी अगुवाई में श्याम किशोर और अनिल कुमार वर्मा ने नाई से अपने बाल मुडवाए काफी किसान बाल मुडवाने के लिए लाइन में खड़े थे लेकिन बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड के जीएमकेन पी एस चतुर्वेदी और पुलिस उपनिरीक्षक राकेश राय ने बाल न मुडवाने के लिए किसानों से काफी अनुनय विनय की तो किसान माने। पटेल श्री कृष्ण वर्मा ने मौके पर ही जी एम केंन पी एस चतुर्वेदी को चेतावनी दी कि यदि 15 दिसंबर तक पूर्ण भुगतान कर 16 दिसंबर से नया भुगतान शुरू नहीं किया गया तो बैठक कर चिता सजाकर सत्याग्रह किया जाएगा उन्होंने कहा कि चीनी मिल के अधिकारी पतरिया के नाम पर गन्ना काटने से बाज आयें और मिल डायवर्जन रोडो से गन्ने की आवक शुरू करायें।
इस मौके पर सहकारी गन्ना विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश वर्मा, समिति के डेलीगेट राधेश्याम वर्मा , डेलीगेट राजेश कुमार,शिवदयाल वर्मा,संतोष सिंह भदौरिया, भारत लाल, अवधेश कुमार, परमेश्वरदीन , नरविजय वर्मा, पतराखनलाल, कमर सिद्दीकी, रामनिवास वर्मा, जीवनलाल, गुरु प्रसाद, रंजीत कुमार सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
लखीमपुर खीरी : गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने सिर मुंडवाकर किया अनोखा विरोध प्रदर्शन
