लखीमपुर खीरी – डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल एसपी संकल्प शर्मा ने सोमवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। डीएम एसपी ने जेल के बैरक पाठशाला, साफ़ सफाई, सीसीटीवी कछ आदि का निरीक्षण किया। जेल प्रशासन द्वारा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं बैरक में बंद बंदियों का हाल-चाल जाना साथ ही बंदियों से मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। कारागार में साफ सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया गया जिस पर साफ सफाई व्यवस्था सुदृढ़ मिलने पर संतोष व्यक्त किया। डीएम एसपी ने सभी बैरकों व बंदियों का गहन निरीक्षण भी किया निरीक्षण के दौरान बैरकों में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं पाई गई। जेल अधीक्षक ने बताया जेल प्रशासन द्वारा नियमित जेल की चेकिंग की जाती है। डीएम एसपी ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया नियमित रूप से कारागार का निरीक्षण करते रहें और संवेदनशील बंदियों पर विशेष नजर रखी जाए। डीएम एसपी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का अवलोकन किया उन्होंने एक-एक कैमरे के जरिए पूरे जेल परिसर की गतिविधियों को भी देखा और निर्देश दिया कि नियमित रूप से कारागार का निरीक्षण करते रहें और संवेदनशील बंदियों पर विशेष निगरानी रखें एवं कंट्रोल रूम के माध्यम से भी सतत निगरानी की जाए। निरीक्षण के दौरान कारागार अधीक्षक पीड़ी सलोनिया, जेलर देवकांत वर्मा, प्रतिभा सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, भोजराज सिंह मौजूद रहे।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
लखीमपुर खीरी : डीएम एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण
