लखीमपुर खीरी : कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम ने तिरंगा बाइक रैली को झंडी दिखाकर किया रवाना,देशभक्ति के साथ सड़क सुरक्षा की पेश की मिसाल


लखीमपुर खीरी – हर घर तिरंगा अभियान के तहत डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व सीडीओ अभिषेक कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट से तिरंगा बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया बाइक रैली के माध्यम से हर घर तिरंगा लगने व देशभक्ति का संदेश शहर के लोगों को दिया गया यह तिरंगा बाइक रैली बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर से डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा बाइक रैली पर सभी बाइक सवार व पीछे बैठे लोगों ने कार्मिक हेलमेट में देशभक्ति के साथ सड़क सुरक्षा की मिसाल पेश की एवं तिरंगे संग सुरक्षा का संदेश भी दिया। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल व सीडीओ ने तिरंगा बाइक रैली को रवाना करते समय तालियां बजाकर तिरंगा बाइक रैली का सम्मान किया।तिरंगा बाइक रैली पर लोगों में देशभक्ति के प्रति जबरदस्त उत्साह दिखा और भारत माता की जय के जयघोष से पूरा कलेक्ट्रेट परिसर व लखीमपुर शहर गुंजायमान हो उठा।जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया यह रैली हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा है इसका उद्देश्य लोगों में देश प्रेम,सौहार्द और आपसी सामंजस्य को बढ़ावा देना है और इस तरह के आयोजन आम नागरिकों को देशभक्ति से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता