गोला गोकर्णनाथ – कुम्हारन टोला वार्ड नंबर 4 की मुख्य सड़क जो मिल रोड गौशाला के पीछे तक जाती है। एक घंटे की बरसात से लोगों के घरों में एक से दो फिट तक घुसा पानी जो लोगों के लिए समस्या बना हुआ है इस समस्या से आखिर कब निजात मिलेगी वार्ड के रहने वाले प्रमोद ने बताया कुम्हारान टोला वार्ड नंबर 4 पूरे वार्ड का यही हाल है जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था न होने से लोगों के घरों में घुसा नालों का गंदा पानी जिससे निजात मिलते नहीं नजर आ रहा है गोला पालिका प्रशासन तत्काल इस समस्या को संज्ञान में लेकर शहर से जल निकासी की उचित एवं समुचित व्यवस्था करें ताकि यह जल भराव की समस्या अतिशीघ्र खत्म हो सके। जल भराव की वजह से मकान की नींव कमजोर हो रही हैं मकान क्षतिग्रस्त हो रहे हैं कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कुम्हारन टोला वार्ड नंबर 4 में रहने वाले अनिल फौजी ने बताया बरसात से जल भराव की वजह से समस्त वार्ड वासी परेशान हैं और सभी का घरों से निकलना दूभर हो गया है शासन को आड़े हाथों लेते हुए जलभराव को गंगाजल का नाम दिया और बताया कई बार कहने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई है जिस कारण घंटों की बारिश होने पर 2 फुट तक घरों के अंदर नालों का गंदा पानी पहुंचता है जल निकासी की समुचित व्यवस्था नगर पालिका प्रशासन द्वारा कराई जाए जिससे वार्डवासियों को निजात मिल सके।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
लखीमपुर खीरी : गोला कुम्हारान टोला वार्ड नंबर 4 मे बरसात से घरों में घुसा नालों का गंदा पानी,पालिका प्रशासन से जल निकासी की समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग
