लखीमपुर खीरी – लखीमपुर खीरी जिले के लिए बुधवार का दिन बेहद खास रहा लखनऊ स्थित लोक भवन में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया में चयनित खीरी जिले की 64 मुख्य सेविकाओं को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र सौंपे और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इसमें थारू जनजाति की 11 बालिकाओ का चयन भी मुख्य सेविका पद पर हुआ है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि को थारू जनजाति समाज की बेटियों की मेहनत और बदलते परिवेश का प्रतीक बताया है। नियुक्ति पत्र पाते ही सभी बालिकाओं के चेहरे खिल उठे। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने जनपद की 64 नवचयनित मुख्य सेविकाओ को लोक भवन में नियुक्ति पत्र मिलने पर सभी को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जल भविष्य की कामना की इस अवसर पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा यह उपलब्धि चयनित मुख्य सेविकाओं की मेहनत और लगन का परिणाम है।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
लखीमपुर खीरी : खीरी की 64 नवचयनित सेविकाओं को सीएम ने बांटे नियुक्ति पत्र, थारू जनजाति की 11 बालिकाएं चयनित
