लखीमपुर खीरी : अभाविप गोला इकाई द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान


गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोला इकाई द्वारा गोला नगर के त्रिलोक गिरी मंदिर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान के तहत मंदिर परिसर में स्थापित देवी देवताओं की मूर्तियों सहित मंदिर प्रांगण की विधिवत साफ सफाई की गई। तहसील संयोजक प्रशान्त गुप्ता के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिर परिसर में बिखरे प्लास्टिक व कचरे को इकट्ठा करके उसको नष्ट किया गया।
तहसील संयोजक ने इस अवसर पर कहा सफाई,सुरक्षा ,स्वास्थ्य ,स्वालंबन जैसे प्रमुख मुद्दों पर भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समाज का ध्यान आकर्षित कर रही है। हमारे आसपास साफ-सुथरी जगह होगी तो हम भी स्वच्छ रहेंगे और वातावरण भी शुद्ध रहेगा, बीमारियां भी कम होगी और पर्यटक भी आकर्षित होंगे। हम सब युवाओं को इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहिए ताकि पर्यावरण साफ एवं शुद्ध रह सके।
इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तहसील सह संयोजक हर्ष भारद्वाज ने बताया जिले भर में पर्यावरण से संबंधित जल ,जंगल, जन, जमीन और जानवर के हित के लिए एवं उसके संरक्षण के लिए विद्यार्थी परिषद लगातार कार्य कर रही है। आए दिन हम सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता अधिकतम समय सामाज एवं लोकहित के लिए देते रहते है। जिलेभर में शिक्षा सुरक्षा ,स्वास्थ्य ,स्वालंबन जैसे प्रमुख मुद्दों पर भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समाज का एवं सरकार का ध्यान आकर्षित कर रही है।
इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकताओं में अंश अवस्थी, अभय भारद्वाज, उमंग मिश्रा, अजय गुप्ता उपस्थित रहे।