गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज) राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन द्वारा 27 जनवरी को किए गए सत्याग्रह में बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड के यूनिट हेड राकेश यादव ने पिछले पेराई सत्र का संपूर्ण भुगतान 29 जनवरी तक करने और इस सत्र का 8 दिन का गन्ना भुगतान 12 जनवरी तक करने का लिखित समझौता किया था समझौते के मुताबिक 2050.12 लाख रुपए का भुगतान हो चुका है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि गन्ना भुगतान रुका तो बड़ा सत्याग्रह किया जाएगा। संगठन के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह भदौरिया ने बताया कि इस पेराई सत्र में बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड ने अब तक 98.67 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की है जिसका कुल गन्ना मूल्य 39105.38 लाख रुपए है गन्ना किसानों का 37055. 26 लाख रुपए अभी बकाया है। संगठन के जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि बजाज मिल का चीनी,शीरा,बैगास, प्रेसमड, इथेनॉल की निरंतर बिक्री होती रहती है किंतु गन्ना विभाग और भुगतान कराने के जिम्मेदार अधिकारियों की मिली भगत होने के कारण धन का डायवर्जन कर गन्ना किसानों का भुगतान नहीं किया जाता है यदि अब गन्ना भुगतान रुका तो बड़ा सत्याग्रह किया जाएगा।
राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्री कृष्ण वर्मा ने आरोप लगाया है कि बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड के मालिकान ब्याज कमाने के उद्देश्य से बैंक से कैश क्रेडिट लिमिट नहीं बनवाना चाहते हैं इसलिए अब तक लिमिट बनवाने के लिए किसी बैंक में आवेदन पत्र तक नहीं दिया है कंपनी के पीआरओ सतीश श्रीवास्तव और अन्य अधिकारी समाचार पत्रों में बैंकों द्वारा लिमिट न बनाए जाने का मिथ्या वर्जन देते हैं।
लखीमपुर खीरी : बजाज मिल ने 8 दिन का किया 2050.12 लाख रुपया भुगतान, भुगतान रुका तो राकिशसं करेगा बडा सत्याग्रह
