लखीमपुर खीरी : आकांक्षा स्टोर बना महिला सशक्तिकरण व नवाचार का प्रतीक

लखीमपुर खीरी – डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने राजापुर स्थित आकांक्षा स्टोर पर पहुंचकर स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार उत्पादों का अवलोकन कर यूपीआई से खरीदारी की शुक्रवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल आकांक्षा स्टोर पर पहुंची और जिले भर की स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प और गिफ्ट आइटम और कपड़ों और घरेलू उत्पाद का अवलोकन भी किया उन्होंने पसंदीदा उत्पादों की खरीदारी कर सभी महिलाओं का आकांक्षा स्टोर पर उत्साह भी बढ़ाया डीएम ने आकांक्षा स्टोर के ऑनर से शॉप पर मौजूद सभी उत्पादों की जानकारी भी ली और उनका मनोबल बढ़ाकर मार्गदर्शन भी किया।
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने नारी शक्ति को सेल्यूट करते हुए कहा यह लखीमपुर शहर का आकांक्षा स्टोर ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है और आने वाले समय में जिले भर के लोग स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प बुटीक घरेलू उत्पाद और गिफ्ट आइटम्स आदि उत्पाद को आकांक्षा स्टोर पर एक बार पहुंच कर उन्हें सेवा का अवसर जरूर दें।
इस दौरान डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के साथ एसडीएम श्रद्धा सिंह व आकांक्षा स्टोर की अन्य सम्मानित सदस्य व लखीमपुर शहर की कई महिलाएं भी मौजूद रही।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता

Leave a Comment