गोला गोकर्णनाथ – तहसील मुख्यालय पर प्रदेश में खरीफ की फसल के सीजन में किसानों को खाद और प्रदेश में भारी बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी महोदय को सौंपा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर किसानों की समस्याओं को लेकर बढ़ती हुई बिजली कटौती,यूरिया आपूर्ति की किल्लत,पुलिसिया लाठी चार्ज को लेकर पूरे जनपद लखीमपुर खीरी में जिला मुख्यालय से लेकर तहसील मुख्यालयों पर हर जगह विरोध प्रदर्शन कर किसानों की मांगों को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उठाया और महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन सोपा। इसी कड़ी में आज गोला गोकर्णनाथ तहसील पर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रहलाद पटेल की अगुवाई में तहसील मुख्यालय पर 1 घंटे उपजिलाधिकारी कार्यालय का कांग्रेसियों ने घेराव कर उपजिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सोपा और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने को विवश होगी। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल,कांग्रेस नगर अध्यक्ष अजीत जैन,जिला उपाध्यक्ष विपुल गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष के के मिश्रा अन्नू, जिला उपाध्यक्ष प्रेम वर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष कुंभी मतीन शाह,जिला महासचिव रामपाल राज,विवेक शर्मा,नसरत अली, राजकुमार शुक्ल,तनवीर अहमद,महल सिंह,असलम शेख आदि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
