लखीमपुर खीरी : गुरु गोविन्द सिंह प्रकाशोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, विधायक ने माथा टेक दी सभी को बधाई

गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) सिख पंथ के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह की प्रकाशोत्सव पर गोला नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई. कीर्तनमयी शोभायात्रा गुरुद्वारा से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई पुन: वहीं पर जाकर समाप्त हुई. शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया. रास्ते में तमाम श्रद्धालुओं ने सबीलें लगाकर शोभायात्रा में शामिल लोगों को चाय पिलाई और प्रसाद वितरण किया. शोभा यात्रा के आगे सिख युवक गदका आदि करतब दिखा रहे थे. इसमें शामिल पंच प्यारे शोभायात्रा का आकर्षण रहे। शोभा यात्रा में सिख सुमदाय के सैकड़ों महिला पुरुष और बच्चे शामिल हुए. शोभा यात्रा के आगे पंच प्यारों का दल चल रहा था. जो आकर्षण का केंद्र रहा. कलाकारों के एक समूह ने तरह तरह के करतब दिखाकर लोगों को हैरत में डाल दिया. महिलाएं सबद कीर्तन करती चल रही थीं. बच्चे गुरुवाणी गा रहे थे. शोभा यात्रा के बीच गुरुग्रंथ साहिब की सवारी भी शामिल थी इसके पीछे वाहन में रागी जत्थे सबद कीर्तन करते चल रहे थे. महिलाएं गुरुग्रंथ साहिब की सवारी के आगे झाड़ू लगा रही थी. रास्ते में फूलों की वर्षा की जा रही थी।
गुरुग्रंथ साहिब की सवारी में गोला विधायक अमन गिरी ने माथा टेक कर नमन किया व शोभा यात्रा में शामिल सभी सिख समुदाय के लोगों को गुरु गोविन्द सिंह प्रकाशोत्सव की बधाईयां देते हुए शुभकामनाएं दी। नगर पालिका परिषद गेट पर अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के नेतृत्व में शोभा यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा शोभा यात्रा में शामिल लोगों के लिए नाश्ता,प्रसाद की व्यवस्था की। दर्जनों लोगों ने भी शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया और आपसी भाईचारा का संदेश दिया। शोभायात्रा में जगह-जगह शिविर लगाकर श्रद्धालुओं ने भी शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया. शोभा यात्रा में शामिल लोगों को चाय नाश्ता कराया और प्रसाद वितरण किया।
शोभा यात्रा में गुरचरण सिंह,दलजीत सिंह, गुरुदेव सिंह,करनैल सिंह, फौजा सिंह,गुरमीत सिंह, मंजीत सिंह, गुरुमेख सिंह, हैरी सिंह, सोनू सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में सिख समाज के युवा नौजवान,बुजुर्ग, महिलाएं व बच्चे शामिल रहे।