महिला आयोग की सदस्या रेनू गौड़ ने अमॉपुर के ग्राम हरथरा में आचार्य अवनीश वशिष्ठ जी की गौशाला में शीत ऋतु को देखते हुए सभी गौमाताओं के संरक्षण हेतु उन्हें जूट (झूल) ओढ़ाई।गवांगे सुखं रक्षां च, गवांगे धर्मसंश्रयः।गायों की रक्षा में ही सुख और धर्म दोनों निहित हैं- मा0 सदस्याकासगंज: मा0 महिला आयोग की सदस्या रेनू गौड़ ने अमॉपुर के ग्राम हरथरा में आचार्य अवनीश वशिष्ठ जी की गौशाला में शीत ऋतु को देखते हुए सभी गौमाताओं के संरक्षण हेतु उन्हें जूट (झूल) ओढ़ाई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में रह रही गायों की देखभाल, स्वच्छता, चारे एवं पानी की उपलब्धता का जायजा लिया। इस अवसर पर महिला आयोग की सदस्या ने गायों को स्नेहपूर्वक झूल पहनाए तथा गुड़ खिलाकर गौसेवा की। उन्होंने गौशाला प्रबंधन से कहा कि गौमाताओं के स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छ वातावरण का विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान उपस्थित गौशाला संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि गायों की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि पशु कल्याण एवं गौसंरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए
कासगंज :महिला आयोग की सदस्य रेनूगौड़ ने गौशाला का किया निरीक्षण
