कासगंज।
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत वृहद साफ सफाई अभियान चलाया गया। उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर जिला स्तरीय ओपन महिला एवं पुरुष पैदल चाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। महिला वर्ग में मोनिका, कुंती एवं लक्ष्मी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं शिवानी, अंजू और ममता को सांत्वना पुरस्कार मिले। पुरुष वर्ग में अजय, लवकुश और रोहित को क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला। साथ ही गौरव, रविन्द्र और अर्जुन ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए। सभी विजेता खिलाड़ियों को रामेश्वर दयाल महेरे, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सोरों जी द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए।
इसके अतिरिक्त जिला स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल एवं सब जूनियर बालक बालिका बैडमिंटन का ट्रायल आयोजित किया गया। जिसमें यश प्रकाश, शिवम यादव, सक्षम यादव, उद्धव गौतम, उदय वशिष्ठ, रिहान अली, बाबे रियान, मुहम्मद जुनैद अख्तर, शान आलम, असमित राज, फरमान अली, प्रकृति मौर्य, भावना, ऋषिका, दिव्यरत्न मौर्य, करन और ललित का चयन किया गया। सभी खिलाड़ी अलीगढ़ के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर राजीव दास, इमरान खान, अरहान खान, आकिब सैफी, ब्रजेश यादव, शिल्पी, नरेंद्र कुमार, मुन्नालाल, राजाबाबू आदि लोग मौजूद रहे।
कासगंज:पैदल चाल प्रतियोगिता एवं खेलों के ट्रायल हुए आयोजित
