कासगंज।
जनपद के फरीदनगर सोरों जी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए राज्य स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में अंतिम दिन फाइनल मैच में वाराणसी ने आगरा छात्रावास की टीम को पटकनी देकर प्रतियोगिता अपने नाम की। मुख्य अतिथि प्रणय सिंह, जिलाधिकारी कासगंज एवं विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार महासचिव उप्र कबड्डी संघ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ एवं विजेता तथा उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किए। प्रतियोगिता में कुल 18 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच के अवसर पर संजीव कुमार उपजिलाधिकारी सदर, अमित रिछारिया क्रीड़ा अधिकारी बदायूं, सुमित कुमार यादव नायब तहसीलदार कासगंज सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। प्रतियोगिता में संचालन उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने किया। निर्णायक के रूप में सुरेश कुमार सिंह, मो.अकरम, सत्येंद्र कुमार, रामपाल, कु.अंजनी वर्मा, विनोद कुमार यादव, देवेंद्र यादव, पी.के.पांडे, प्रांजली पटेल, अनूप सिंह, कु.क्षमा शर्मा, अनिल कुमार, हूब लाल, कु.राजश्री, अर्चना पाल, शराफत अली, कु. पुष्पा यादव, प्रेम सिंह यादव एवं जितेंद्र कुमार नागर उपस्थित रहे। इस अवसर पर विजय लक्ष्मी सहायक प्रशिक्षक आगरा, राजेंद्र कुमार, यादराम, अजयपाल सिंह, मुनेश कुमार, दीनदयाल, पुष्पेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, फुरकान अली, ब्रजेश यादव, नरेंद्र कुमार, शिल्पी, मुन्नालाल, राजकुमार, डॉ जय सिंह, डॉ अर्जुन सिंह, राजाबाबू आदि उपस्थित रहे।
कासगंज:राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में वाराणसी बना चैंपियन
