कासगंज :नीति आयोग के वागीश तिवारी द्वारा विकास भवन सभागार में नोडल अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित

नीति आयोग के केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी/ निदेशक इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार श्री वागीश तिवारी जी द्वारा विकास भवन सभागार में आकांक्षात्मक विकास खण्ड अमांपुर एवं गंजडुण्डवारा के जिला / विकास खण्ड स्तरीय नोडल अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

कासगंज : नीति आयोग के केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी/ निदेशक इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार श्री वागीश तिवारी जी द्वारा विकास भवन सभागार में आकांक्षात्मक विकास खण्ड अमांपुर एवं गंजडुण्डवारा के जिला / विकास खण्ड स्तरीय नोडल अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई जिसमें नीति आयोग द्वारा चिन्हित किये गये पांच थीम्स के अंतर्गत 40 इंडिकेटसों पर प्रगति के वारे चर्चा की गई एवं अपेक्षा की गयी स्वास्थ्य विभाग, महिला कल्याण बाल विकास विभाग को अपने विभागीय इंडिकेटर्स पर अधिक ध्यान देने के आवश्यकता है शिक्षा सम्बन्धित इंडिकेटर्स जो बार्षिक है उनके लिये ससमय प्रगति तैयार कर फीड कराने के निर्देश दिये गये। उक्त के साथ यह भी कहा गया कि जल निगम, ग्राम विकास पंचायत आदि विभाग भी मासिक इंडिकेटर्स पर व्यक्तिगत ध्यान देते हुये उनकी प्रगति बढायें।
केंद्रीय प्रभारी द्वारा आकांक्षात्मक विकासखंड अमापुर एवं गंजडुंडवारा में जाकर इंडिकेटर्स की हकीकत को परखा।
अंत में केंद्र प्रभारी ने यह भी कहा कि इंडिकेटर्स को शत प्रतिशत पूर्ण करने हेतु यदि किसी प्रकार की सहयोग की आवश्यकता है तो मुझे अवगत कराए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक विकल कुमार, खंड विकास अधिकारी जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एल डीएम, डीआईओएस, डीपीओ, आईसीडीएस सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।