कासगंज: मुख्य विकाश अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डेस्क बोर्ड पर धीमी प्रगति पर समीक्षा कर विभागों को दिए निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में मा0 मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर
धीमी प्रगति वाले विभागों को तत्काल कार्य में तेजी लाने के दिये निर्देश।

तेजी से विकास कार्य कराकर तत्काल फीडिंग करायें और रैंक में सुधार लायें-मुख्य विकास अधिकारी

कासगंज: मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में मा0 मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुये कहा कि जिन विभागों की प्रगति धीमी है ऐसे सभी विभाग कार्यों में तेजी लाकर अपनी और जनपद की रैंक में सुधार लायें। समस्त कार्यों की पोर्टल पर फीडिंग समय से कराना सुनिश्चित करें। इस कार्य में कोई भी लापरवाही न बरती जाये।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ सभी पात्र लार्भािर्थयों को अवश्य मिलना चाहिये। सभी अधिकारी कार्यालर्यों में आये हुये समस्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर पात्रों को योजनाओं से लाभांवित कराना सुनिश्चित करें।
समीक्षा के दौरान उद्योग विभाग, आरईएस द्वारा सरकारी भवन निर्माण, स्वास्थ्य विभाग में दवाइयों की उपलब्धता, जलजीवन मिशन में पेयजल परियोजनाओं का निर्माण कार्य, पंचायती राज में जियो टैगिंग, स्वच्छ भारत मिशन, बेसिक शिक्षा, निराश्रित गौवंश, पिछड़ा वर्ग में शादी अनुदान, सामूहिक विवाह योजना, प्रोजेक्ट अलंकार, एक जनपद एक उत्पाद, युवा स्वरोजगार, सहकारिता आदि में कम प्रगति लाने पर तथा बी, सी0, डी, एवं ई श्रेणी में आये विभागों को मुख्य विकास अधिकारी ने दिये निर्देश।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद की ग्रेडिंग/रैंिकंग प्रभावित होती है तो संबंधित अधिकारी उत्तरादायी होंगे।
बैठक में पीडी, उप जिलाधिकरी/समाज कल्याण अधिकारी, उप निदेशक कृषि, बीएसए,डीआईओएस,डीपीआरओ, पीडब्ल्यूडी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी,