कासगंज:जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर माह जनवरी 2026की प्रगति समीक्षा बैठक सभागार में आयोजित हुई

सी0 एवं डी0 श्रेणी में आने वाले विभाग तत्काल अपनी प्रगति पर सुधार लायें- जिलाधिकारी

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में मा0 मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विकास कार्यो की माह जनवरी 2026 की प्रगति पर समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
जिलाधिकारी ने कहा कि माह जनवरी में जनपद को 56 वीं रैंक प्राप्त हुई हैं 62 कार्यक्रमों में ए श्रेणी, 07 कार्यक्रमों में बी श्रेणी, 05 कार्यक्रमों में सी श्रेणी एवं 05 कार्यक्रमों में डी श्रेणी प्राप्त हुई है।
जिलाधिकारी ने पीएम पोषण विद्यालय निरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति में सुधार हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, ओडीओपी टूल किट योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की प्रगति में सुधार कर माह फरवरी में ए श्रेणी प्राप्त करने हेतु उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिये। आई0सी0डी0एस पोषण अभियान कार्यक्रम की प्रगति में सुधार हेतु जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिये निर्देश, पूर्व दशमोत्तर एवं पूर्व दशम छात्रवृत्ति में प्राप्त डेटा को शतप्रतिशत अग्रसारित करने हेतु जिला पिछड़ा वर्ग, जिला अल्पसंख्या कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये एवं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को जिन कॉलेजों ने जनवरी की प्रगति में डेटा फारवर्ड नहीं किया है उनको नोटिस जारी करने के दिये निर्देश।
जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को सामूहिक विवाह कराये जाने के दिये निर्देश।
अन्त में सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गये अपने कार्यक्रम/योजना की प्रगति में सुधार करते हुये ए श्रेणी एवं रैंक प्रथम 10 में प्राप्त करना सुनिश्चित करें। बैठक में जिला वनाधिकारी संजीव कुमार, मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, जिला परियोजना निदेशक विकल कुमार, उप जिलाधिकारी/जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, उप जिलाधिकारी/जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।