कासगंज:मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में ओ0टी0डी सेल की समीक्षा व आकांक्षात्मक विकास खंड की मासिक प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा बैठक आयोजित।

कासगंज: मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में ओ0टी0डी सेल की समीक्षा व आकांक्षात्मक विकास खंड की मासिक प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को दिये निर्देश।
मुख्य विकास अधिकारी ने कृषि क्षेत्र में मक्का एवं दलों में निगेटिव वृद्धि दर रही वर्ष 2023-24 की अपेक्षा 2024-2025 में जिसे सुधारने के दिए निर्देश उद्यान विभाग के फल सब्जी एवं पुष्प में वृद्धि दर धनात्मक रही जिसे और अधिक बढ़ाने के भी निर्देश, पशुपालन विभाग के दूध मांस अंडा एवं उनके उत्पादन में धनात्मक वृद्धि रही है उन्होंने निर्देश दिए ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों में प्रचार प्रसार कर योजना की जानकारी देकर उत्पादन बढ़ाये विद्युत विभाग को लाइन लाइंस काम करने के लिए निर्देश मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माण प्रतिष्ठानों से जीएसटी कम हुई जिसका कारण नोवा एवं दाऊजी फैक्ट्री के कारण हुआ है पेट्रोल डीजल सीएनजी की बिक्री तृतीय त्रैमास में बड़ी है सी,डी रेषियो 74.14 है मुख्य विकारी अधिकारी ने और सुधार लाने के लिए निर्देश दिये।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आकांक्षात्मक विकास खंड की निर्धारित इंडिकेटर्स के अनुसार मासिक प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति का बिंदुवार अवलोकन किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी शासन द्वारा निर्धारित इंडिकेटर्स के अनुसार योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य विकास कार्यक्रमों की प्रगति में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि रिपोर्टिंग कार्य समयबद्ध एवं सटीक हो तथा फील्ड स्तर पर कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति न होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।
अंत में सभी अधिकारियों को मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए अपने-अपने विभाग की प्रगति में सुधार करें एवं सही आंकड़े अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराए।
बैठक में वनाधिकारी, उप जिलाधिकारी, उप निदेषक कृशि, बेसिक षिक्षा अधिकारी, जिला कृशि अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।