कासगंज :अंसार मेमोरियल कॉलेज बच्चों की झांकियों ने सबका मनमोह लिया प्रभात फेरी धूमधाम से निकाली

26 जनवरी 2026 का कार्यक्रम अन्सार मैमोरियल इण्टर कॉलेज विलराम (कासगंज) के प्रांगण में बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न कराया गया जिसमें बच्चों ने प्रभात फेरी, डीजे के साथ महापुरुष की झाँकिया निकाली तथा कस्बा के गाँधी मूर्ति व डा० भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और कस्बे के वरीष्ठ नागरिकों ने प्रभात फेरी पर पुष्पों की वर्षा की गयी तथा कॉलेज के प्रांगण में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखेरी तथा प्रांगण में मौजूद अभिभावकों व गणमान व्यक्तियों द्वारा कार्यक्रम की सराहना की गयी। कार्यक्रम का संचालन श्री अवनीश कुमार यादव द्वारा किया गया, विद्यालय में आये हुए मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण किया गया जिसमें कालेज के प्रबन्धक जनाब अब्दूर रब खान, संस्थापक जनाब आसिफ अली खान, श्रीमति मोहसना बेगम, प्रधानाचार्य श्री ऐजब सिंह, श्री प्रेमबाबू, श्री संजय कुशवाहा, श्री वीरेन्द्र सिंह, मोहम्मद कासिम, श्री मोहर सिंह, श्रीमती पूजा वर्मा, समरीन, आयशा सिद्दकी, रजीना, रफत अन्सारी एवं श्री धीरज कुमार वर्मा आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहें।
अन्त में प्रधानाचार्य व विद्यालय परिवार द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया !