कासगंज -जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्टेट सभागार में द्वितीय जनपद स्तरीय संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान द्वितीय अंतर्विभागीय टास्क फोर्स का गठन किया

01 से 31 जुलाई तक जनपद में चलाया जाएगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान।

11 से 31 जुलाई तक चलाया जायेगा दस्तक अभियान।

संचारी रोगों पर हो सीधा बार, नगर व ग्राम पंचायतों में चलाया जाए संचारी अभियान।

संबंधित विभागीय अधिकारी गण इस अभियान को सफल बनाने के संबंध में अपनी कार्ययोजना के अंतर्गत करें कार्य – जिलाधिकारी

संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिलाई शपकासगंज: जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग व अन्यविभाग के अधिकारियों के साथ संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान की द्वितीय अन्तर्विभागीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न हुई उन्होंने कहा कि 01 से 31 जुलाई तक जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान संचालित होने जा रहा है।
संचारी के अंतर्गत 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा, इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाने एवं गांव गांव शहर शहर के मौहल्लो में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करते हुए मच्छर जनित बीमारियों से नागरिकों को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ गहन मंथन करते हुये इस कार्यक्रम को सफल बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस कार्यक्रम में जिन विभागों को जोड़ा गया है, संबंधित विभागीय अधिकारीगण अपनी अपनी कार्ययोजना और अभियान को सफल बनाएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारीगण संचालित होने वाले अभियान में अपने-अपने विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हुए, जनपद वासियों को मच्छर जनित बीमारियों से सुरक्षित बनाने की विशेष कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर पालिका, नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायत विभाग के द्वारा इस दौरान विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करते हुए गली-गली एवं मौहल्लों में नालियों की विशेष सफाई पर फोकस किया जाए तथा जल भराव पर अंकुश लगाते हुए निरंतर स्तर पर फागिंग एवं एंटी लारवा का छिड़काव ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में सुनिश्चित किया जाए ।
पंचायती राज विभाग के अधिकारी गण पूरे जनपद में स्वच्छता का विशेष प्लान तैयार करते हुए उसे अंतिम रूप प्रदान किया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जा सके। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर इसके संबंध में प्रचार प्रसार करने की दिशा में भी अधिकारियों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायें ताकि सभी ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता पर विशेष फोकस हो सके और सभी ग्रामीण वासियों को मच्छर जनित बीमारियों से सुरक्षित बनाया जा सके।
इस कार्यक्रम को सफल बनाए जाने के लिए सभी विभागों की सक्रियता जरूरी है, कृषि अधिकारी ने बताया चूहा, छुछुन्दर जैसे गोष्ठीयो में किसानो को समझाया जायेगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पशुओ में होने वाली बीमारी की रोकथाम के लिये टीकाकरण एवं पशुओ में होने वाली बीमारियो का प्रचार-प्रसार कराकर लोगो को जागरुक किया जाये। सुअरो से होने वाली बीमारी से भी लोगो को जागरुक किया जाये।