आज दिनांक 01/08/2025 को नीति आयोग भारत सरकार द्वारा संचालित सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह कार्यक्रम ( दिनांक 28/07/2025 से दिनांक 02/08/2025) तक का समापन किया गया। नीति आयोग भारत सरकार द्वारा जनपद के चयनित ब्लॉक अमापुर एवं गंजडुंडवारा में आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक श्री देवेंद्र सिंह राजपूत तथा विकास खण्ड अमापुर के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री बिजेंद्र सिंह रहे । उक्त कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी महोदय एवं उपनिदेशक कृषि , जिला उद्योग एवं उत्साह केंद्र के अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी अमापुर एवं गंजडुंडवारा, खंड विकास अधिकारी सोरों, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, अपर सांख्यिकीय अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, तीनों ब्लाकों के सीएम फेलो, एवं तीनों ब्लाकों के चिकित्सा अधीक्षक साथ ही जनपद के एनआरएलएम समूह गठन की महिलाएं आईसीडीएस की महिलाएं, चिकित्सा विभाग से एएनएम आदि को मुख्य विकास अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि माननीय विधायक श्री देवेंद्र सिंह राजपूत सदर द्वारा दोनों ब्लॉकों में अमापुर एवं गंजडुंडवारा में अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारी ऑब्लिक अधिकारियों को मुख्य विकास अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया ताकि उक्त सभी अधिकारी एवं कर्मचारी शान द्वारा निर्धारित कल 50 इंडिकेटर में और प्रगति सुधार कर जनपद की रैंकिंग में सुधार कर सकें। उक्त कार्यक्रम स्थल पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समझ में आए सभी समूह गठन की महिलाएं एएनएम एवं किसानों तथा अधिकारियों को प्रोत्साहन करने हेतु आश्वासन दिया के अगर आप लोगों द्वारा इसी तरह से कार्य किया गया तो मेरे द्वारा अगले वर्षों में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर और अधिक पुरस्कार प्रशस्ति पत्र प्रतीक चिन्ह दिया जाएगा इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया के जनपद कासगंज के नीति आयोग भारत सरकार द्वारा चयनित विकासखंड अमापुर एवं गंजडुंडवारा में से अमापुर विकासखंड ने ऑल इंडिया रैंकिंग में 35 व स्थान प्राप्त किया एवं उत्तर प्रदेश की रैंकिंग में चौथा स्थान प्राप्त किया मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों ऑब्लिक कर्मचारी एवं सभी आईसीडीएस एनआरएलएम की महिलाओं से अनुरोध किया कि आप द्वारा इसी तरह से कार्य किया जाए तो जनपद के उक्त विकासखंड नंबर वन पर आ जाएंगे जिससे जनपद की स्थिति अच्छी होगी और जनपद के प्रदेश स्तर पर नाम होगा
कासगंज :नीति आयोग भारत सरकार द्वारा संचालित सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह कार्यक्रम तक का समापन किया गया
