कासगंज: उपजिलाधिकारी/जिला समाज कल्याण अधिकारी शुशांत सांवरे द्वारा अवगत कराया गया है कि वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2025-26 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक वर्ग हेतु संचालित पूर्वदशम (कक्षा 9 व 10) व दशमोत्तर कक्षा (11 व 12) हेतु छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत जारी संशोधित समयसारिणी के अनुसार पूर्वदशम (कक्षा 9 व 10) व दशमोत्तर कक्षा (11 व 12) के आवेदन पत्रों को संस्था स्तर से सत्यापित एवं अग्रसारित करने की अन्तिम तिथि दिनांक 13 दिसम्बर, 2025 निर्धारित है। अतः उक्त के क्रम में आपको निर्देशित किया जाता है कि आप अपनी शिक्षण संस्थान के लॉगिन पर प्राप्त आवेदन पत्रों को अन्तिम तिथि 13 दिसम्बर, 2025 की प्रतीक्षा किये बिना तत्काल ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित कराना सुनिश्चित करें। कोई आवेदन शिक्षण संस्था की लॉगिन पर लम्बित न रहने पाये, अन्यथा की स्थिति में आपका उत्तरदायित्व निर्धारित किया जायेगा
कासगंज:आवेदन पत्रों को संस्था स्तर से सत्यापित एवं अग्रसारित करने की अन्तिम तिथि दिनांक 13 दिसम्बर निर्धारित।
