जेल में बंद बंदियों से मिलकर जाना उनका हाल।
कासगंज: माननीय जनपद न्यायाधीश रामेश्वर एवं जिलाधिकारी मेधा रूपम द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया गया निरीक्षण।
निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का मौके पर जायजा लिया। इस दौरान उन्होने जेल में बन्द कैदियों से मिलकर उनका हाल जाना और जेल अधीक्षक को सुविधाओं को समय से बन्दियों को मुहैया कराने के निर्देश दिये।
सुरक्षा के दृष्टिगत जेल निरीक्षण के दौरान जिला जज एवं जिलाधिकारी ने रसोई घर, स्टोर खाद्यान, महिला बैरक, पुरुष बैरक, किशोर बैरक का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को चैक किया। तत्पश्चात महिला बैरक मेें पहुंचकर उन्होने जेल प्रशासन द्वारा मुहैया करायी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। जेल निरीक्षण के दौरान व्यवस्थायें संतोषजनक पाई गईं।
