कासगंज:सम्बन्धित अधिकारी प्रतिदिन जनता दर्शन के उपरान्त अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेंगे तथा प्रतिदिन की विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण प्रगति रिपोर्ट गूगल शीट में फीड करेंगे।

कासगंज: मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र० लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जनपद कासगंज की विधानसभा कासगंज, अमॉपुर एवं पटियाली में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह, कासगंज द्वारा विधान सभावार नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं।
विधानसभा-100 कासगंज हेतु 07 जनपद स्तरीय अधिकारी नामित किये गये हैं- 1- श्री उपेन्द्र कुमार, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत मतदेय स्थल संख्या 01 से 51 तक 2- श्री देवेन्द्र सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी मतदेय स्थल संख्या 52 से 100 तक, 3- डॉ० अवधेश मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी मतदेय स्थल संख्या 101 से 160 तक, 4- श्री ज्ञान प्रकाश, अधिशासी अभियन्ता, लो०नि०वि० प्रा०ख० मतदेय स्थल संख्या 161 से 221 तक, 5-श्री रविचन्द्र जयसवाल, जिला उद्यान अधिकारी मतदेय स्थल संख्या 222 से 285 तक, 6-श्री विद्या प्रकाश, सहायक श्रमायुक्त, श्रम मतदेय स्थल संख्या 286 से 343 तक, 7- श्री अरूण कुमार त्रिपाठी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी मतदेय स्थल संख्या 344 से 406 तक।
विधानसभा-101 अमॉपुर हेतु 06 जनपद स्तरीय अधिकारी नामित किये गये हैं- 1- श्री
ओमप्रकाश सिंह, जिला गन्ना अधिकारी मतदेय स्थल संख्या 01 से 73 तक 2 सुश्री पल्लवी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मतदेय स्थल संख्या 74 से 130 तक, 3- श्री राम प्रकाश मिश्रा, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मतदेय स्थल संख्या 131 से 187 तक, 4-श्री संजय कुमार सिह, जिला आबकारी अधिकारी मतदेय स्थल संख्या 188 से 240 तक, 5-श्री विश्वजीय, अधिशासी अभियन्ता, जल निगम मतदेय स्थल संख्या 241 से 296 तक, 6-श्री सूर्य प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मतदेय स्थल संख्या 297 से 358 तक।
विधानसभा-102 पटियाली हेतु 07 जनपद स्तरीय अधिकारी नामित किये गये हैं- 1- श्री अरूण कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी मतदेय स्थल संख्या 01 से 59 तक 2- श्री नन्द किशोर, अधिशासी अभियन्ता, लो०नि०वि०-नि०ख० मतदेय स्थल संख्या 60 से 119 तक, 3- श्री महेन्द्र सिंह, उप कृषि निदेशक मतदेय स्थल संख्या 120 से 180 तक, 4- श्री नन्हेलाल, विधिक माप विज्ञान (बाट एवं मांप) मतदेय स्थल संख्या 181 से 240 तक, 5- श्रीमती सुशीला, जिला कार्यक्रम अधिकारी मतदेय स्थल संख्या 241 से 289 तक, 6- श्री महेन्द्र कुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक मतदेय स्थल संख्या 290 से 327 तक, 7-श्री आनन्द देव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मतदेय स्थल संख्या 328 से 385 तक। उपरोक्त सम्बन्धित अधिकारी प्रतिदिन जनता दर्शन के उपरान्त अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेंगे तथा प्रतिदिन की विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण प्रगति रिपोर्ट गूगल शीट में फीड करेंगे। आमजन से अनुरोध है कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में सहयोग देने का कष्ट करें।