कासगंज: दिनांक 31.10.2025 को भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कासगंज पुलिस द्वारा जनपद में एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के भाव को सशक्त करने के उद्देश्य से आज “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन किया गया।
रन फोर यूनिटी कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीमती बबिता चौहान अध्यक्ष राज्य महिला आयोग उ0प्र0, सदस्य विधान परिषद रजनीकांत माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, अमांपुर विधायक हरीओम वर्मा, महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़, जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया, एकता की दौड़ में जनपद के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारीगण, रिक्रूट आरक्षी, एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएँ तथा सम्भ्रात नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
“रन फॉर यूनिटी” थाना कोतवाली कासंगज क्षेत्रांतर्गत बी.ए.वी. इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर कासंगज सोरों रोड़ से होते हुए पुलिस लाइन परेड़ ग्राउण्ड़ पर समाप्त हुई। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने “एक भारत-श्रेष्ठ भारत”, “देश की एकता हमारी जिम्मेदारी” और “सरदार पटेल अमर रहें” जैसे नारों से शहर में एकता और सद्भाव का संदेश फैलाया। पुलिस लाइन पहुंच कर रिक्रूट आरक्षियों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
“सरदार पटेल के जीवन से हमें देश की एकता, समर्पण और सेवा की प्रेरणा मिलती है। आज का दिन हमें यह संकल्प दिलाता है कि हम समाज में एकता और भाईचारे को बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहें।”
इसी क्रम में जनपद के समस्त थानो पर रन फॉर य़ूनिटी का भव्य आयोजन किया गया जिसमें थानो का समस्त पुलिस स्टॉफ, स्कूल कॉलेज के विधार्थी, आमजन व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि, माल्यापर्ण करते हुए राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाते हुए एक भारत, श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया।
जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने उन्होंने धावकों खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए सरदार पटेल जी के द्वारा किये गये राष्ट्रीय एकीकरण के महत्व से अवगत कराया। दौड़ में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान द्वारा प्राप्त करने पर उपर्युक्त जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा शील्ड व ट्रॉफी देकर लौह पुरूष के विचारों को बल प्रदान किया गया।
लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ समस्त उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, सभी विभागाध्यक्ष, सभी बेसिक इण्टर, डिग्री कालेजों सहित अशासकीय कार्यालयों, संस्थानों, ग्राम प्रधानों, जनपदवासियों ने शपथ लेते हुए राष्ट्र की एकता व अखण्डता को बनाये रखने की प्रतिबद्धता के साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत को साकार किया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री आंचल चौहान, क्षेत्राधिकारी सहावर सुश्री शाहिदा नसरीन, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अमित कुमार एवं अन्य सभी अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कासगंज:जनपद में हर्षाेल्लास के साथ भारत रत्न, लौहपुरूष, सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की 150 वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायी गयी।
