कासगंज: उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) दिग्विजय प्रताप सिंह द्वारा अवगत कराया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में अवस्थित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों की अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 06.01.2026 से दिनांक 06.02.2026 तक अर्ह मतदाताओं से दावे और आपत्ति संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा बूथों पर तथा तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केन्द्रों पर प्राप्त किये जा रहे है। उक्त अवधि के अन्तर्गत निम्न विशेष अभियान तिथियाँ निर्धारित की गई हैं विशेष अभियान तिथियां- दिनांक 17.01.2026, 18.01.2026, 31.01.2026 एवं दिनांक 01.02.2026
उक्त विशेष अभियान तिथियों में संबंधित बूथ पर हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है, जहाँ पर अर्ह मतदाताओं को फार्म भरने में बूथ लेवल अधिकारी / बूथ लेवल एजेण्ट / संबंधित क्षेत्र के सभासद, ग्राम प्रधान, वॉलिन्टियर आदि सहायता प्रदान करेंगे।
कासगंज :विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में खास सूचना
