कासगंज:सीडीओ की अध्यक्षता में हुआ समाधान दिवस, पहुंची 27 शिकायत

कासगंज। पटियाली तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी कासगंज द्वारा की गई। समाधान दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सचिन, उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल, क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा और नायब तहसीलदार मुकेश कुमार ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर कुल 25 शिकायती पत्रों की आमद हुई, जिसमें 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सबसे अधिक शिकायतें राजस्व से संबंधित थीं। शनिवार की दोपहर दो बजे तक अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। समाधान दिवस के अंत में सीडीओ ने अन्य लंबित शिकायतों समयबद्ध निस्तारण के लिए अधीनस्थों निर्देशित किया।