कासगंज: उ0प्र0 शासन के नीति आयोग के आकांक्षात्मक विकास खण्डों में सम्पूर्णता अभियान का मा0 अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा नीरज शर्मा ने फीता काट कर 06 दिवसीय कार्यक्रम में मॉ सरस्वती का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
मा0 विधायक जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार केन्द्र सरकार ने विकास आकांक्षात्मक विकासखण्ड कार्यक्रम का फैसला लिया है इस कार्यक्रम के माध्यम से शासन के अंतिम छोर तक प्रभावी सेवाएं पहुंचाने, विकास की गति बढ़ाने एवं प्रमुख सामाजिक संकेतकों में सुधार लाने की दिशा में ठोस प्रयास किये जा रहे है। हमारी सरकार बिना किसी भेद भाव के योजनाओं का लाभ दे रहीं है। हमारी सरकार घर घर जाकर टीकाकरण का कार्य संतोषजनक कर रहीं है हमारी सरकार का यही नारा है सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास हमारी सरकार ने आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 5 लाख तक का इलाज फ्री देने का कार्य किया है।
मा0 विधायक जी ने कहा कि हमारी माताएं बहनें स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कार्य कर रहीं है।
मा0 जिलाध्यक्ष जी ने कहा कि यह महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ब्लॉक अधिकारियों को परिवर्तन के रूप में पहचान देता है जो अपने ब्लॉकों में परिवर्तन लाने के लिये सही कौशल और योग्यताओं से लैस होंगे हमारी सरकार सभी विभागों के माध्यम से योजनाओं का प्रचार प्रसार कराने का कार्य कर रही है। मा0 जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहॅुचें ऐसी हमारी प्राथमिकता है।
अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों व कार्यक्रम में आये लोगों का धन्यवाद व्यक्त किया।
सम्पूर्णता अभियान में जिला कृषि विभाग, जिला उद्यान विभाग, जिला पशुपालन विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, जिला दिव्यांगजन विभाग, जिला पिछड़ा विभाग, कौशल विकास मिशन, जिला लघु उद्योग विभाग, जिला पंचायती राज विभाग, एनआरएलएम, कैनरा बैंक, जिला चिकित्सा विभाग इत्यादि विभागों के माध्यम से स्टॉल लगायें गये है।
सम्पूर्णता अभियान के फलस्वरूप उत्तर प्रदेश के 42 आकांक्षात्मक विकास खण्डों में 03 अथवा 03 से अधिक इंडीकेटर्स संतृप्त हुये तथा 25 आकांक्षात्मक विकास खण्डों में 02 अथवा 02 से कम इंडीकेटर्स संतृप्त हुये हैं। उपरोक्त के क्रम में नीति आयोग, भारत सरकार के चिन्हित विकास खण्ड अमांपुर एवं गंजडुण्डवारा में सम्पूर्णता अभियान समारोह के समय चिन्हित 06 इंडीकेटरों के सापेक्ष क्रमशः 02 इंडीकेटर एवं 01 इंडीकेटर के द्वारा शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सचिन, उप कृषि निदेशक महेन्द्र सिंह, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी गंजडुण्डवारा, खण्ड विकास अधिकारी अमांपुर सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कासगंज : जनप्रतिनिधियों/मुख्य विकास विकास की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार विकास भवन में सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह तथा आकांक्षा हाट कार्यक्रम आयोजित
