कासगंज।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देशन में अंधविश्वासों के विरूद्ध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला विज्ञान क्लब द्वारा जनपद मुख्यालय के श्री गणेश इंटर कॉलेज में किया गया। परिषद द्वारा निर्धारित विषय अंधविश्वासों के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रमों पर 120 छात्र/ छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
जिला समन्वयक विज्ञान क्लब डॉ जयंत कुमार गुप्ता ने बताया कि विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में श्री गणेश इंटर कॉलेज के छात्र रोहित कुमार ने प्रथम, श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र विनायक ने द्वितीय सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल के छात्र संस्कार गुप्ता ने तृतीय, मक्खन लाल इंटर कॉलेज के छात्र हार्दिक गुप्ता ने चतुर्थ और आजाद गांधी इंटर कॉलेज के छात्र मोहम्मद फजल ने पांचवा स्थान प्राप्त किया।
पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में श्री गणेश इंटर कॉलेज के आर्यन गुप्ता प्रथम, जेपी पब्लिक एकेडमी की दक्षता मौर्य द्वितीय, शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक पब्लिक स्कूल की प्रतीक्षा तृतीय, मोक्षिता चतुर्थ एवं इसी विद्यालय की नमीषा पंचम स्थान पर रहीं।
वैज्ञानिक व्याख्यान में शेरवानी इंटर कॉलेज न्योली के छात्र दिनेश ने प्रथम, सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल के विपिन ने द्वितीय, शिव प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला काशी के छात्र धर्मेंद्र ने तृतीय, सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल की छात्रा मानवी एवं लाभांशी वाष्र्णेय ने चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त किया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र छात्राओं को एमएलसी रजनीकांत महेश्वरी, विधायक सदर देवेंद्र सिंह राजपूत, विधायक अमापुर हरिओम वर्मा, डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ल ने स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। जबकि अन्य समस्त प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एचपीएन दुबे द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
निर्णायक की भूमिका का निर्वहन विज्ञान क्लब के सह समन्वयक अभिषेक पांडे, प्रधानाचार्य सुधीर मिश्रा, वेद प्रकाश, कृष्ण पाल सिंह, राकेश कुमार सागर द्वारा किया गया।
कासगंज :- जिला विज्ञान क्लब प्रतियोगिता का परिणाम घोषित
