कासगंज: जिलाधिकारी के निर्देशन में चल रहे अवैध प्रसव केंद्रों पर छापा मार कार्यवाही

कासगंज : जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद कासगंज में चल रहे अवैध प्रसव केंद्रों पर छापा मार कार्यवाही चिकित्सा विभाग के कार्यो के पर्यवेक्षण हेतु नामित उप जिलाधिकारी न्यायिक कासगंज श्री शुशांत सांवरे, चिकित्सा विभाग से डॉ उत्कर्ष एवं टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए सहावर अवन्ति नगर स्थित अवैध प्रसव केंद्र सावित्री नर्सिंग होम, बिना पंजीकरण के संचालित पाया गया, निरीक्षण के दौरान गर्भपात एवं प्रसव में उपयोग में लाई जा रही प्रतिबंधित दवा आदि पाई गई, जिस पर टीम के द्वारा तत्कालिक कार्यवाही करते हुए अवैध नर्सिंग होम को सील कराकर बंद करा दिया गया है तथा तहसील पटियाली के कस्बा सिढ़पुरा स्थित जीवन ज्योति हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर संचालक को नोटिस प्रदान किया गया । नोटिस का जबाव प्राप्त होने के उपरान्त अग्रिम कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।