कासगंज : जिला अध्यक्ष मनोज पांडे के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चंद्र की जयंती का कार्यक्रम

कासगंज जिला कांग्रेस कमेटी व्दारा कैम्प कार्यालय गांधी मूर्ति पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 129 वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए। जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी का स्वतंत्रता आन्दोलन में अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने अपने अदम्य साहस और राष्ट्रनिष्ठा का परिचय देते हुए देशवासियों में आ‍त्मबल और स्वाभिमान का संचार किया। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पश्चिमी शक्तियों के विरुद्ध आजाद हिन्द फौज का नेतृत्व करने वाले बोस को महान क्रांतिकारी रूप में सदैव याद किया जायेगा। एआईसीसी सदस्य मुनेन्द्रपालसिंह राजपूत ने कहा नेताजी ने‌ तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा, जय हिन्द और दिल्ली चलो आदि नारों से लाखों भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के लिए प्रेरित किया। वे प्रभावशाली वक्ता और दूरदर्शी नैया थे। जिन्होंने देश के लिए सब कुछ न्यौछावर कर दिया। आपने भारतीय राष्ट्रीय सेना का गठन किया और भारत को आजाद कराने की निर्णायक लड़ाई लड़ी। आज की बैठक में सत्यप्रकाश गुप्ता, गुलफान सिंह यादव, अमित कुमार एडवोकेट, नूरमुहम्मद नूरी, पर भी प्रतिभा सिंह, अर्चिका मिश्रा हरिहर प्रताप सिंह, डा0 देशबंधु बघेल, अमनद्दीन अंसारी, दीपू पाण्डेय आदि लोग उपस्थित थे।