कासगंज।
लक्ष्य एजुकेशन प्वाइंट एंड कंपटीशन सेंटर द्वारा विगत 2 नवंबर को प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया था। यह परीक्षा सेंटर के संस्थापक स्व.शंकर लाल वर्मा, मंडी निरीक्षक की तृतीय स्मृति में आयोजित किया गया था। जिसमें 534 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया था। इस परीक्षा का सोमवार को परिणाम घोषित किया गया। जिसमें सेंटर के डायरेक्टर जितेंद्र सिंह द्वारा प्रथम पुरस्कार नीरज कुमार, द्वितीय पुरस्कार प्रशांत कुमार एवं तृतीय पुरस्कार मुकेश कुमार को दिया गया। इसके अतिरिक्त 20 उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों को सांत्वना पुरस्कार वितरित किए गए। साथ ही केंद्र के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान भूपेंद्र सिंह, जसपाल सिंह, सतीश, विजेंद्र सिंह, जगदेव सिंह, अभय, आकाश, शशांक, बलराम, देवेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, हरिनंदन सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
कासगंज:परीक्षा में अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित
