कासगंज: भारत सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिये प्र्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक, टॉप क्लास छात्रवृत्ति योजना संचालित है। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा आवेदन किये जाने की तिथि समय सारिणी निर्धारित की जाती है।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने उक्त जानकारी देते हुये बताया कि आवेदन की अन्तिम तिथि 31 अगस्त, 2025 डिफेक्टिव एप्लीकेशन वेरीफिकेशन की अन्तिम तिथि 15 सितम्बर 2025 इन्स्टीट्यूट वेरीफिकेशन की अन्तिम तिथि 15 सितम्बर 2025 है।
माटीकला टूल-किट्स वितरण योजना के अन्तर्गत करें ऑनलाईन आवेदन।
कासगंज: माटीकला टूल-किट्स वितरण योजना अन्तर्गत माटीकला आधुनिक उपकरण संचालन हेतु जिन लाभार्थियों को मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजनान्तर्गत न्यूनतम पांच लाख तक ऋण प्राप्त स्थापित इकाईयॉ पगमिल मशीन वितरण हेतु पात्र होगें।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संदीप कुमार ने अवगत कराया है कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र एवं सम्बन्धित प्रपत्रों सहित यूपीमाटीकलाबोर्डडॉटइन पर यथाशीघ्र ऑनलाईन दिनांक 20 जुलाई 2025 तक अपलोड कराने का कष्ट करें।
पिछड़ा वर्ग के आवेदको से पुत्री की शादी हेतु अनुदान योजना के आवेदन आमंत्रित।
कासगंजः जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी हेमेन्द्र स्वरूप ने अवगत कराया है कि अन्य पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक समुदाय को छोड़कर)के गरीब व्यक्ति जिनकी वार्षिक आय शहरी क्षेत्र तथा ग्रामीण क्षेत्र में 01 लाख प्रति वर्ष से अधिक न हो, उन्हें प्रदान किये जाने की योजना संचालित है। जिस हेतु ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। जिसमें शासनादेश के अनुसार प्रथम आवत-प्रथम पावत के सिद्धांत के अनुरूप पति की मृत्यु के उपरांत निराश्रित महिला अथवा दिव्यांगजन आवेदकों को वरियता क्रम में रखते हुये शादी अनुदान की राशि 20 हजार रू0 प्रत्येक लाभार्थी की दर से वितरित की जायेगी। अवगत कराना है वर्ष 2025-26 में 31 मार्च 2026 तक होने वाली शादी के लिये पुत्री की शादी अनुदान हेतु शादी की दिनांक से 90 दिन पहले अथवा 90 दिन बाद तक आवेदन ऑनलाइन कराकर संबंधित उपजिलाधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय में जमा किया जायेगा।
योजना का लाभ पाने हेतु विभागीय वेबसाइट ूूूण्ेींकपंदनकंदण्नचेकबहवअण्पद पर दिये गये लिंक के माध्यम से ऑन लाईन आवेदन जनसेवा केन्द्र, लोकवाणी केन्द्र, साईबर कैफे अथवा निजी इन्टरनेट से निर्देशों के अनुरूप करके आवेदन पत्र विस्तृतत जानकारी वेबसाइट या विकास भवन स्थित जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
इच्छुक लाभार्थी करें ऑनलाईन आवेदन।
कासगंज: माटीकला टूल किट्स वितरण योजना अन्तर्गत माटीकला आधुनिक उपकरण संचालन हेतु जिन लाभार्थियों को मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजनान्तर्गत न्यूनतम पांच लाख तक ऋण प्राप्त स्थापित इकाईयॉ पगमिल मशीन वितरण हेतु पात्र होगें।
