कासगंज 24 जनवरी। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर स्वामी विवेकानंद सभा का विकास भवन में ‘‘उ0प्र0 की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत‘‘ समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मा0 विधायक अमापुर , मा0 जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा, जिलाधिकारी प्रणय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, , जिला विकास अधिकारी विकल कुमार , संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी विद्यालय, नगर पालिका इंटर कॉलेज संत तुलसीदास इंटर कॉलेज, श्री भागीरथी इंटर कॉलेज, शारदा जोहरी डिग्री कॉलेज, राजकीय कन्या विद्यालय कासगंज,द्वारा सरस्वती वंदना तथा कॉलेज की छात्राओं ने द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर मा0 अमापुर विधायक डॉ हरिओम वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यकाल में हमारा उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन गया है गया है 1950 से पहले उत्तर प्रदेश को संयुक्त प्रांत के नाम से जाना जाता था। 1950 को उत्तर प्रदेश का नाम रखा गया। जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तब से उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मनाये जाने का निर्णय मा0 मुख्यमंत्री जी ने लिया।
जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी नीरज शर्मा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में सब उत्तर ही उत्तर है कोई प्रश्न नहीं है, हमारी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण योजनाओं से उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर और उत्तम प्रदेश बना आज ऐतिहासिक दिवस पर शुभकामनाएं। स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा में तरक्की हुई है। कृषि, उद्योग में वन ट्रिलयिन इकोनॉमी की ओर बढ़ रहे हैं यह राजनीतिक का स्वर्ण युग है।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री कर्मयोगी व प्रदेश के मुख्यमंत्री जन्म योगी हैं। आज मंच से सुरक्षा एवं सफाई करने वालों को सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश में कृषि भी अच्छी है और उद्योग भी अच्छा है।
इस अवसर पर मा0 जिला अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं।
जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की जिला प्रशासन की तरफ से शुभकामनाएं। जिनको आज सम्मानित किया गया है उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए बधाई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी मिशन अभियान के अन्तर्गत ऋण वितरण किया गया है।
इस अवसर पर मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सरकारी/गैर सरकारी क्षेत्र में अच्छा कार्य करने राजस्व विभाग के लिपिक राहुल अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, राजस्व निरीक्षक नीरज पाठक अपर सांख्यिकी अधिकारी अधिकारी आशुतोष मिश्रा, वरिष्ठ सहायक ग्राम विकास दीपक अवस्थी, एन एल आर एल एम संदीप कुमार, और स्कूली बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया वालों
इस अवसर पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी मिशन अभियान के अन्तर्गत, कृषि विभाग से, उद्योग विभाग, दिव्यांग विभाग, बाल एवं पुष्टाहार विभागआदि विभागों से लाभार्थियों ऋण प्रदान एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही से योजनाओं का लाभ दिया गया किया गया।
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग, बाल विकास विभाग, पशुपालन विभाग ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वास्थ्य विभाग, महिला कल्याण विभाग, मत्स्य विभाग, विज्ञान क्लब , सूचना विभाग,आदि विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग के स्टॉल लगाकर लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन भी किया तथा उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर बनायी गयी सुंदर रंगोली का भी अवलोकन किया।
