Tuesday, 15 September 2026 | 2:49 AM
भारत

कासगंज : निर्वाचन रजिस्ट्री अधिकारी द्वारा निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन की सूचना निरीक्षण हेतु उपलब्ध कराई गई नामावली

कासगंज, 11 जून 2026। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) श्री दिग्विजय प्रताप सिंह ने जनपद कासगंज की समस्त तहसीलों एवं विकास खण्डों की सभी ग्राम पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचकों को सूचित किया है कि उत्तर प्रदेश पंचायत राज (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण)
Share:
कासगंज : निर्वाचन रजिस्ट्री अधिकारी द्वारा निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन की सूचना निरीक्षण हेतु उपलब्ध कराई गई नामावली
Read in your preferred language.

कासगंज, 11 जून 2026। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) श्री दिग्विजय प्रताप सिंह ने जनपद कासगंज की समस्त तहसीलों एवं विकास खण्डों की सभी ग्राम पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचकों को सूचित किया है कि उत्तर प्रदेश पंचायत राज (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण) नियमावली, 1994 के प्रावधानों के अनुसार तैयार की गई निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रकाशित निर्वाचक नामावली की प्रतियां संबंधित उपजिलाधिकारी कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, विकास खण्ड कार्यालय तथा समस्त ग्राम पंचायत कार्यालयों में बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) के माध्यम से निरीक्षण हेतु उपलब्ध करा दी गई हैं।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति कार्यालय समय के दौरान उक्त निर्वाचक नामावली का निरीक्षण कर सकता है। नामावली का अंतिम प्रकाशन पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने जनपद के समस्त निर्वाचकों से अपील की है कि वे उपलब्ध कराई गई निर्वाचक नामावली का अवलोकन कर अपने नाम एवं अन्य विवरणों का सत्यापन कर लें तथा आवश्यकता होने पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें