कासगंज :मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा जनकल्याण कारी योजनाओं समय से गुणवत्तापूर्वक निपटाएं

मा0 प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

जनकल्याणकारी योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने पर जोर।

अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा एवं जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण, दहेज एवं अन्य मामलों में गहन परिक्षण करके उसके उपरांत ही कार्रवाई किए जाने के निर्देश।

जनपद में कराए जाने वाले प्रत्येक कार्य में जनप्रतिनिधियों को प्राथमिकता देने के निर्देश।

समस्त पेंशन योजनाओं के अंतर्गत विशेष अभियान चलाकर आवेदन कराने के निर्देश।

मा0 मंत्री जी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये उ0प्र0 सरकार द्वारा गाय पालकों को नंदिनी योजना के तहत 50 प्रतिशत अनुदान देने का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के निर्द

निर्माणाधीन 5.97 करोड़ लागत से राज्य कर विभाग का मा0 मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने किया निरीक्षण।

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनाए रखने के दिए निर्देश।

जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी

कासगंज: माननीय मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, उत्तर प्रदेश सरकार तथा जनपद के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी द्वारा निर्माणाधीन 5.97 करोड़ रुपये लागत की राज्य कर विभाग की परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का जायजा लिया।
मा0 मंत्री ने संबंधित अधिकारियों एवं लोक निर्माण भवन अलीगढ़ कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान मा0 मंत्री ने निर्माण स्थल पर उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं तकनीकी मानकों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न आने पाए। इस अवसर पर मा0 जनप्रतिनिधियों सहित जिलाधिकारी प्रणय सिंह व पुलिस अधीक्षक ओेम प्रकाश सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारी, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment