राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार ग्राम न्याय सहायता अभियान के अन्तर्गत ग्राम पचांयत लख्मीपुर सुन्दर सिंह, ग्राम पंचायत ललूपुरा, ग्राम पंचायत कोडरा, ग्राम पंचायत फीरोजपुर सानी एवं ग्राम पंचायत बीनपुर कलां तहसील सहावर, जनपद कासगंज में आज दिनांक 14.01.2026 को लीगल एड क्लीनिक की स्थापना कर शुभारम्भ किया गया।
इसी क्रम में माननीय जनपद न्यायाधीश श्री रामेश्वर की अनुमति से श्री विजय कुमार तृतीय, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कासगंज एवं श्री सन्दीप चौधरी सचिव तहसील विधिक सेवा समिति/तहसीलदार सहावर, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सत्येन्द्र पाल सिंह बैस एवं श्री वीरपाल सिंह प्रधान सहायक जनपद न्यायालय कासगंज की मौजूदगी मेें ग्राम न्याय सहायता अभियान के अन्तर्गत ग्राम पचांयत फीरोजपुर सानी तहसील सहावर जनपद कासगंज में उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन समारोह में ग्राम पंचायत अधिकारी श्री वेदप्रकाश, प्रधान प्रतिनिधि श्री देवेन्द्र कष्यप, क्षेत्रीय लेखपाल श्री विपिन कुमार एवं पंचायत सहायक कु0 ज्योति एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
लीगल एड क्लीनिक की स्थापना कार्यक्रम में श्री विजय कुमार तृतीय, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कासगंज एवं श्री सन्दीप चौधरी सचिव तहसील विधिक सेवा समिति/तहसीलदार सहावर वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सत्येन्द्र पाल सिंह बैस द्वारा उपस्थित जनसामान्य को विधिक जागरूक करते हुये लीगल एड क्लीनिक की स्थापना का महत्व बताया और इसके अतिरिक्त बाल विवाह की रोकथाम बेटी बचाओ, बेटी पढाओ, कन्या भ्रूण हत्या, ड्रग्स के दुष्परिणाम और उसके बचाव के बारे में जानकारी देते हुये पाक्सो अधिनियम के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई इसके अतिरिक्त विधिक सहायता केन्द्र की स्थापना का उद्देश्य एवं विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का संचालन श्री वीरपाल सिंह प्रधान सहायक जनपद न्यायालय कासगंज द्वारा किया गया।
कासगंज:लीगल एड क्लीनिक की स्थापना कर शुभारम्भ किया गया
