कासगंज।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय गणित दिवस प्रतियोगिता का आयोजन श्री गणेश इंटर कॉलेज के सभागार में किया गया।
कार्यक्रम के समापन सत्र पर जिला विज्ञान क्लब द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।जानकारी देते हुए समन्वयक जिला विज्ञान क्लब डॉ जयंत कुमार गुप्ता ने बताया कि निबंध लेखन में मक्खन लाल इंटर कॉलेज अमापुर की छात्रा कामिनी प्रथम, दीप्ति द्वितीय एवं सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के छात्र गौरांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि श्री गणेश इंटर कॉलेज के छात्र रोहित एवं एसजेएस पब्लिक स्कूल के छात्र आर्यन को सांत्वना पुरस्कार मिला।
पोस्टर पेंटिंग में मक्खन लाल इंटर कॉलेज अमापुर का छात्र सुमित प्रथम, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल की छात्रा तनिष्का गुप्ता द्वितीय एवं अक्षित कुमार तृतीय स्थान पर रहे। जबकि महताब राय विद्यालय के छात्र आकाश एवं श्री गणेश इंटर कॉलेज की छात्रा खुशी को सांत्वना पुरस्कार मिला।
गणित मॉडल प्रतियोगिता में आजाद गांधी इंटर कॉलेज का छात्र रेहान प्रथम, सुभान द्वितीय तथा सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का छात्र रितिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल के मोहम्मद आलिम एवं सूरज प्रसाद डागा के विनायक को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।
सभी विजेता एवं प्रतिभागियों को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रत्नेश कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, सीडीओ वीरेंद्र सिंह एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरी शंकर शर्मा ने स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
निर्णायक की भूमिका का निर्वहन प्रोफेसर डॉ योगेंद्र कुमार द्विवेदी, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ कृष्ण गोपाल वाष्र्णेय, वेद प्रकाश मिश्रा, मनोज यादव एवं मयंक गुप्ता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला क्रीड़ा प्रभारी श्रीमती समीक्षा सिंह जादौन द्वारा किया गया। अंत में सभी अतिथियों का आभार विद्यालय के प्रधानाचार्य हरि प्रकाश नारायण दुबे द्वारा व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य विमल मिश्रा, आलोक कुमार दुबे, मदन चंद्र राजपूत, संभव जैन, प्रवीण महेश्वरी, मयंक गुप्ता, अजय महेश्वरी, विमल पाल, डीके सिंह, जसवीर सिंह, अमित अग्रवाल, संजय कश्यप, रश्मि गौतम आदि उपस्थित रहे।
कासगंज : निबंध में कामिनी पोस्टर पेंटिंग में सुमित गणित में रेहान रहे अब्बल
