कासगंज :कामिल और फाजिल की परीक्षा 9से 14फरवरी के मध्य संपन्न जिला अल्पसंख्यक अधिकारी और उपजिलाधिकारी ने जानकारी दी

कामिल एवं फाजिल की परीक्षायें 09 से 14 फरवरी 2026 के मध्य सम्पन्न होगी।

कासगंज: उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित मुंशी, मौलवी-सेकेण्ड्री फारसी एवं अरबी, आलिम-सीनियर सेकेण्ड्री फारसी एवं अरबी परीक्षा वर्ष 2026 की परीक्षायें दिनांक 09 से 14 फरवरी 2026 के मध्य होगी।
उप जिलाधिकारी/ जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी हर्षिता देवड़ा ने बताया कि उल्लेखनीय हैं कि मौलवी, मंुशी सेकेण्ड्री की परीक्षायें प्रथम पाली पूर्वान्ह 08 से 11 बजे तक तथा आलिम-सीनियर सेकेण्ड्री की परीक्षायें द्वितीय पाली में अपरान्ह 02 से 05 बजे के मध्य सम्पन्न होगी।
उपरोक्त परीक्षाओं का कार्यक्रम विभागीय वेबसाइट http:madarsaboard.upsdc. gov. in पर उपलब्ध है